चौडगरा/फतेहपुर । कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरसम गांव के समीप रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे नहर में एक गंभीर घायल महिला रेखा देवी उम्र 24 वर्ष पत्नी राम लाल देखी गई तो हड़काम मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि महिला का ससुराल कस्बा मलवा थाना मलवा है ।जबकि मायका ओरई का पूरवा हरसिंहपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर है ग्रामीणों ने बताया कि महिला को पहले नहर पटरी में घायल किया गया फिर घसीट कर नहर में डाल दिया गया महिला को नहर के सूखे वाले स्थान में डाला गया था । यदि पानी के अंदर फेका गया होता तो ठंड से जान भी जा सकती थी ।
घायल महिला के भाई राहुल ने बताया कि बहन के ससुराली जनों ने उसकी बहन को मारपीट कर घायल किया है । वहीं घायल महिला की मां ने बताया कि उसकी पुत्री चार माह की गर्भवती है । यह भी बताया है कि उसकी पुत्री के 6 साल की एक बेटी जिसका नाम एंजेल है । वह लापता है नहीं मिल रही है वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । गंभीर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया गया है ।
महिला रेखा की पुत्री एंजेल को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पाली खेड़ा गांव के पास से ग्रामीणो की सूचना पर चौडगरा पुलिस ने बरामद कर लिया है ।
भाई राहुल की तहरीर पर मालवा थाने में रेखा व उसकी पुत्री के गुमशुदगी की मुकदमा दर्ज है ।
लगभग एक महापुर उसी स्थान से एक महिला का सर कटा धड बरामद हुआ था । इस स्थान के पास यह घटना हुई है ।
