थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता – SHO सन्तोष सिंह
बिन्दकी/फतेहपुर । कोतवाली मे नये प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह ने कार्यभार संभाला और साथ ही कहा कि फरियादियो की फरियाद प्राथमिकता पर निपटाए जाने का प्रयास किया जाएगा और क्षेत्र में अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे । वही कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर उसमें निर्देश दिए और कोतवाली थाना की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली । अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी । यह बात आज बिन्दकी कोतवाली का चार्ज लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने कही ।
ललितपुर से फतेहपुर स्थानांतरित हो कर जनपद फतेहपुर आए संतोष सिंह को पहले ललौली थाना का प्रभार मिला था । ललौली से स्थानांतरित हो कर बिन्दकी कोतवाली का चार्ज ग्रहण किया है ।
संतोष सिंह अपनी विशिष्ट कार्य प्रणाली के लिए जाने जाते हैं ।
प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता अपराधों व अपराधियों पर कड़ाई से अंकुश लगाना है । नगर क्षेत्र के लोगों से मित्रवत व्यवहार व उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे ।
