प्रीतम कुमार
ब्यूरो चीफ कानपुर मण्डल
कानपुर । राजकीय बालिका इंटर कालेज विजयनगर की छात्रा शैली पाण्डेय ने कानपुर महानगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज चुन्नीगंज में आयोजित जनपद स्तरीय भाषा उत्सव में हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है । शैली पाण्डेय के प्रथम स्थान हासिल करने पर राजकीय बालिका इंटर विजयनगर की नवागत प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिका सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया है ।
नवागत प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिका सिंह के कार्यों से विद्यालय निरंतर शिखर छूता हुआ अग्रसर है । इस कार्यक्रम का मार्ग दर्शन श्रीमती पूनम गौड द्वारा किया गया ।
