फतेहपुर । जिलाधिकारी सी० इंदुमती के निर्देशानुसार उर्वरक बिक्री केंद्र एवं सहकारी समितियों के निरीक्षण हेतु कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया । ज़िला कृषि अधिकारी ब्रजेश सिंह एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मोहसिन जमील द्वारा संयुक्त रूप से उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण विकास खंड भिटौरा के ग्राम सैदनापुर,हुसैनगंज,तिवारीपुर, जमरावां आदी क्षेत्रों की पटेल खाद भंडार,आर्य खाद भंडार,किसान खाद भंडार,यादव खाद भंडार,मौर्या खाद भंडार आदि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय पीओएस मशीन से उर्वरकों की बिक्री एवं अभिलेखों से स्टॉक का मिलान किया गया जो सही पाया गया । उर्वरक प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है । मौके पर उपस्थित कृषक से मूल्य के संबंध में पूछने पर मूल्य संबंधी कोई शिकायत नहीं की गई । कहीं पर उर्वरक की कमी प्रकाश में नही आई । मौर्या खाद भंडार हुसैनगंज में पीएम किसान समृद्धि केंद्र बना हुआ है । किन्तु अंदर सोनू खाद भंडार लिखा हुआ है । विक्रेता दुकान पर उपस्थित नही हुआ । जिसे कारण बताओ नोटिस निर्गत की जा रही है ।
