बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना के मुसाफा चौकी क्षेत्र के बेंता कंजरन डेरा में एक युवक देसी कच्ची शराब पीने के बाद नाले में गिरकर युवक की संदिग्ध मौत बताई जा रही है । कंजरन डेरा में अधिकांश घरों में अवैध शराब का धंधा चलता है । जहाँ पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति की जाती है ।
सूत्र बताते है कि युवक अधिक नशे में होने के कारण शनिवार रात के करीब 1 बजे के आसपास पानी के नाले के पास देखा गया । जब सुबह समय करीब रविवार की सुबह 5:30 बजे गांव के सुरंगी उर्फ जयकरन द्वारा पता चला कि कोई युवक नाले पर पड़ा हुआ है तो पास जाकर देखा तो बाबा उर्फ कुंवर सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र श्री राम कंजरन डेरा ग्राम पंचायत बेंता की पहचान हुई तो उनके परिजन को बताया गया मौके पर पहुंचे भाई कपूर भतीजा अमित उर्फ धर्म घटनास्थल पर पहुंचने पर अपने चाचा को मृत पाया गया । परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है । परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार करा दिया गया ।
