बकेवर/फतेहपुर । देवमई गांव में बूढ़ेश्वर महादेव के विशाल 77वें मेले में आज रात्रि शनिवार को कंस वध का मंचन किया जाएगा । मेला 15 दिसम्बर तक अपने भरपूर अंदाज में चलेगा । इस दौरान भगवान श्री कृष्ण कंस के पुतले का वध किया । मेले में दूर दूर से लोगों का तांता लगा है । झूलों का बखूबी से बच्चें,महिलाएं आनंद ले रही है । 5 व 10 रुपये हर माल की खरीदारी में लोगों का खासा असर दिखाई पड़ रहा है ज्यादातर सस्ती हरमाल की दुकानों में भीड़ देखने को मिल रही है । सुरक्षा के नजरिये से पीएससी के जवानों की तैनाती की गई है । मनचलों पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है । खास कर महिलाओं के सुरक्षा की बात करे तो पुलिस की गस्ती हर तरफ चौकन्ना है ।
इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा मेले की व्यवस्थाओं का बेहतर प्रतिबंध किया जा रहा है । इसमें भारी संख्या में पहुंचे पुरुष व महिलाओं ने खरीदारी की । मंचन के दौरान भगवान श्री कृष्ण के रूप में कलाकार ने कंस के पुतले का वध किया । कलाकारों ने मंचन के दौरान कंस वध के साथ अन्य लीलाओं का मंचन किया । इस मौके पर दर्शकों ने मेले बढ़-चढ़कर खरीदारी की । दर्शकों ने मेले में चाट,बतासे,आइसक्रीम,बर्गर,चाऊमीन खा कर झूले का भी जमकर लुत्फ उठाया ।
इस अवसर पर मेला कमेटी संयोजक ग्राम प्रधान दिनेश उर्फ गुरु पासवान,मेला अध्यक्ष मान सिंह,मेला संचालक रामचंद्र पांडे आदि लोग मौजूद रहे और मेला व्यवस्था का जायजा लेते रहे ।
