– प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
कानपुर । नरवल के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के क्षमता संवर्धन हेतु जनपद स्तरीय संदर्भ दाताओं का प्रशिक्षण डायट नरवल में 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक सुचारू रूप से संपन्न हुआ । उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए नई शिक्षा नीति एवं बाल विकास के आयामों पर चर्चा की ।
इस प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र कानपुर नगर के सभी ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र के सभी क्षेत्र से ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता शिक्षक व आंगनवाड़ी सुपरवाइजर उपस्थित हुए तथा 3-6 वर्ष के बच्चों के भाषाई विकास, गणितीय विकास एवं शारीरिक विकास के संबंध में 52 सप्ताह के गतिविधि आधारित कैलेंडर मॉड्यूल का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
नोडल/प्रशिक्षण प्रभारी अजीजुर्रहमान डायट प्रवक्ता,एस आर, सोनिया मल्होत्रा, शिक्षक संकुल डॉ. अनुराग पांडेय ने सभी प्रशिक्षण हेतु उपस्थित सदस्यों को सैद्धांतिक व व्यवहारिक ज्ञान देते हुए शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के मूल मंत्र समझाए ।
प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर संस्थान के समस्त प्रवक्ताओं की उपस्थिति में प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा व जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) प्रबोध प्रताप सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
