फतेहपुर । दीपावली पर उज्जवला योजना के तहत घोषित सब्सिडी का गैस सिलेंडर 31 दिसम्बर तक प्रथम निःशुल्क प्राप्त कर लें ।
यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित सब्सिडी के दृष्टिगत जनपद के उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली के अवसर पर प्रथम निः शुल्क गैस रिफिल प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 तक है । जिसके अन्तर्गत उपभोक्ताओं को गैस रिफिल प्राप्त करने से पूर्व ई-केवाईसी पूर्ण होने पर निःशुल्क गैस रिफिल की सब्सिडी का भुगतान उनके खाते में शत-प्रतिशत प्रेषित किया जाना है । इसलिये प्रत्येक दशा में अवशेष उज्ज्वला लाभार्थियों को 31 दिसम्बर 2023 तक निः शुल्क गैस रिफिल प्राप्त करने से पहले ई-केवाईसी पूर्ण कराया जाना आवश्यक है । ताकि लाभार्थी के खाते में सब्सिडी प्रेषित की जा सके ।
अतः प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि वह सम्बन्धित गैस एजेन्सी से संपर्क कर ई-के०वाई०सी० पूर्ण कर 31 दिसम्बर 2023 के पूर्व निःशुल्क गैस रिफिल प्राप्त कर ले । गैस रिफिल सब्सिडी लाभार्थियों के खाते में रिफिल लेने के पश्चात भेजी जायेगी ।
