बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड के अंतर्गत बैठका चौराहे से मुसाफा होते हुए कानपुर सीमा को जोड़ने वाली सड़क में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है, जिसका मुख्य कारण इस सिंगल सड़क मार्ग का गड्ढा युक्त होना है सड़क के दोनों ओर मिट्टी की पुराई भी नही है । जिसके कारण विगत देर शाम को एक पिकप झाड़ियों के कारण रास्ता न दिखने से चालक गाड़ी सहित खांदी में जा गिरा पिकप चालक किसान की मिर्ची लेकर बाजारीकरण के लिये जा रहा था । हादसे में किसी के हताहत होने की सुचना नही है ।
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी कानपुर नगर के नरवल थाना क्षेत्र की है । यह सड़क 3 मीटर चौड़ाई की बनी हुई है ।जिससे दो वाहनों के आने पर हादसे का खतरा बना ही रहता है साथ ही सड़क के आस पास झाड़ियों का अम्बार लगा है पूर्व में भी बकेवर थाना के मुसाफा चौकी के निचली रामगंगा नहर मोड़ के सामीप कई हादसे हो चुके है वही लोकनिर्माण विभाग द्वारा अभी तक सड़क की मरम्मत व झाड़ियों की सफाई और आस पास मिट्टी की पुराई नही कराई गई है ।
