फतेहपुर । शिविर लगाकर वाहन चालकों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण ।
यह जानकारी देते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि दिनांक 05.12.2023 के अनुपालन में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 31 दिसम्बर 2023 तक मनाया जाना है ।
पखवाडे के षष्ठम दिवस कार्यक्रम में व्यवसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य जांच कार्ड के अनुसार नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्राइवेट बिन्दकी बस स्टेशन फतेहपुर पर हेल्थ कैम्प का आयोजन कर चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया ।
कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) यात्रीकर/मालकर अधिकारी,अध्यक्ष प्राइवेट बस एसोसिएशन, फतेहपुर एवं चिकित्सा विभाग के डाक्टर आदि उपस्थित रहें । सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में प्रचार-प्रसार कर पम्पलेट वितरण किया गया ।
