फतेहपुर । आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी सी० इंदुमती के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) ।। देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर आगामी क्रिसमस पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों (विशेष रूप से बेकरी उत्पाद) आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 03 नमूनें संग्रहित किये गये । खाद्य प्रतिष्ठान जिनके नमूना जाच हेतु संग्रहित किये गये ।
✓ यादव बेकरी,जर्नादन,हरिहरगंज से क्रीम का एक नमूना संग्रहित ।
✓ रोलेश बेकरी नौबस्ता रोड फतेहपुर से क्रीम का एक नमूना संग्रहित ।
✓ शिव बेकरी जी०टी० रोड खागा से केक का एक नमूना संग्रहित ।
सभी संग्रहित नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया । जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने,दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने,व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संबालित नही करने मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया ।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव,अरविन्द कुमार सिंह, रामबाबू, पूजा गुप्ता उपस्थित रही ।
