फतेहपुर । शासन की मंशानुरूप संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस थाना- थरियांव में ज़िलाधिकारी सी० इंदुमती,पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने संयुक्त रुप से जन समस्याओं को गम्भीरता से सुना ।
उन्होंने राजस्व/पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि समाधान दिवस के समाप्ति के बाद मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के सामने नियमानुसार कार्यवाही करके निस्तारित किया जाय और निस्तारण रिपोर्ट से अवगत कराए ।
थाना समाधान दिवस की मोहर बनायी जाय और समाधान दिवस में प्रार्थना पत्रों पर प्रयोग करने के उपरांत थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित किया जाय । आवेदन पत्र के निस्तारण के समय यदि पुलिस बल की आवश्यकता है तो पर्याप्त पुलिस बल लेकर ही जाय । समस्याओं को समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितो को दिये । शिकायतों का समया वधि के अंदर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए । ताकि इन प्रकरणों की पुनरावृत्ति न होने पाये । इसी क्रम में थाना बिन्दकी, बकेवर,जहानाबाद,औंग,कल्यानपुर,मलवा,जाफरगंज,चांदपुर,ललौली, हुसैनगंज,सुल्तानपुर घोष,थरियांव,गाजीपुर,असोथर,खागा व खखरेरु में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव,नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकगण,थानाध्यक्ष,लेखपालगण सहित फरियादीगण उपस्थित रहे ।
