बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद में हाड कपाउ शीतलहर के चलते लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए उप जिलाधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम में न असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों, महिलाओं को कंबल वितरित किए । जनपद में धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए उप जिलाधिकारी अनिल कुमार यादव तहसील परिसर में गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए ।









धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मियों द्वारा लगभग 424 ग्राम पंचायत में गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए तहसील बिन्दकी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को 1115 कंबलों का वितरण किया ।
डीएम ने उप जिलाधिकारी बिन्दकी एवं लेखपाल को निर्देशित किया है कि जिले में ठंड से कोई भी जन हानि नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण कराया जा रहा है ।
उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि कुल 424 राजस्व गांवों में प्रथम चक्र में मिले 1250 कम्बल में 1115 कंबल जरूरत मंदों को वितरित किये जा चुके हैं ।
सर्दी से लोगों को बचाने के लिए शासन द्वारा प्राप्त कंबलों का जहाँ वितरण किया जा रहा है । वही प्रमुख चौराहों में अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं ।
