बकेवर/फतेहपुर : बकेवर थाना से मात्र 20 मीटर सामने हाइवे पार जानकी इंटर कालेज के शौचालय में लगे नल की टोपियां,यूरेनल सीट व शौचालय सीट अज्ञात लोगों ने तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है । जिससे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस आशय की एक तहरीर प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक संगम लाल प्रजापति को देकर कार्रवाई की मांग की है ।
पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ने बताया है कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के लिए विद्यालय परिसर में शौचालय, यूरेनल का निर्माण कराया गया था । जिससे शौंच आदि की समस्या से निजात मिल गई थी । गत दिवस किन्ही शरारती तत्वों ने शौचालय सीट,यूरेनल सीट व उसमें लगे नल की टोंटियां को तोड डाला है ।
