– गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती ।
बिंदकी-फतेहपुर : खेत में काम करने गए किसान को अचानक सांप ने काट लिया । सांप के काटने के बाद किसान की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जाफरगंज थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में किसान भूपेंद्र कुमार निषाद उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय परशुराम निसाद अपने खेतों में काम करने गए थे तभी अचानक सांप ने उनके हाथ में काट लिया वहां के काटने के बाद किसान भूपेंद्र निषाद की हालत बिगड़ने लगी । वह घर वापस लौटे और मामले की जानकारी परिजनों को दी यह जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई उन्हें निजी वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
