– साहबजादों की देश के लिए शहादत हम देशवासियों को देश की रक्षा के लिए मर मिटने का जज्बा पैदा करती है ।
बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर प्रतियोगिता परीक्षा का भी आयोजन किया गया । जिसमें 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह के साहेबजादो बाबा अजीत सिंह व बाबा जुझार सिंह की वतन के लिए दी गई शहादत देशवासियों के लिए कुछ भी करने की सीख देता है । वतन के लिए मर मिटने का जज्बा पैदा करती है । इस मौके पर बीर सपूतों को श्रृद्धा सुमन भी अर्पित किए गए । मालूम हो कि देश के पहली बार वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर को मनाया गया है ।
कार्यक्रम में संयोजक आशीष तिवारी के साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महाराज विश्वकर्मा,प्रधानाचार्य बलराम सिंह व सभासद सत्यम अग्रवाल सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
