फतेहपुर । सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के 12 वें दिन ओवर लोडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
यह जानकारी देते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि द्वितीय सडक सुरक्षा पखवाडा मनाया जा रहा है पखवाड़े के 12वां दिवस के कार्यक्रम में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा परिवहन विभाग द्वारा मालयानों द्वारा की जा रही है ।
ओवर लोडिंग विशेष रूप से खनन वाले जनपदों में उद्गम स्थल पर ओवरलोडिंग के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी । गलत न० प्लेट,बिना एचएसआरपी लगे वाहन,सड़क के किनारे खडे अवैध वाहनों एवं रेट्रोरिफलेक्टिव टेप की चेकिंग भी किया गया तथा लेन ड्राइविंग के बारे में चालकों को जागरूक किया गया ।
सडक सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन चालकों को रात्रि में हेड लाइट के हाई बीम/लो बीम के प्रयोग के संबंध में जागरूक किया गया । सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सडक सुरक्षा जागरूकता के संबंध में प्रचार-प्रसार कर पम्पलेट वितरण किया गया ।
