फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती जी के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड असोथर के ग्राम पंचायत दसौली, उरौली,ब्लॉक भिटौरा के ग्राम पंचायत सेनपुर, भदसरी, ब्लॉक ऐराया के ग्राम पंचायत फतेहपुर टेकारी, नक्शारा, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत त्रिलोचनपुर,कूरा, ब्लॉक तेलियानी के ग्राम पंचायत साहिली, मुचुआपुर,ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत गलाथा, कौडिया, ब्लॉक अमौली के ग्रामपंचायत नोनारा,पांडेयपुर,ब्लॉक हसवा के ग्राम पंचायत सेमरा, हसिमपुर भेदपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया ।
विकास खंड ऐराया के ग्राम पंचायत फतेहपुर टेकारी एवं ग्राम पंचायत नक्शारा में सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।मंत्री ने ग्रामवासियों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर संबंधी वीडियो क्लिप को देखा व सुना ।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 दिसंबर यानी आज के दिन वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है । आज का दिन स्मरण करने योग्य है । ऐसे बलिदानियों को मैं नमन करती हू । गुरु गोविंद जी के बेटो के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है । छोटे बच्चो ने अपना बलिदान दे दिया पर गुलामी स्वीकार नहीं की । उनकी कहानी से आज के युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने है से अब तक पूरे देश में सवा चार करोड़ गरीबों को आवास योजना का लाभ देकर पक्की छत दी है प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ लाभार्थियों को गैस कनेक्शन निःशुल्क दिए गए है ।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को होली,दीपावली पर्व पर मुफ्त में गैस रिफलिंग की जा रही है । उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तब शुरू होती है जब दूसरो से उम्मीदें खत्म हो जाती है ।
मोदी की गारंटी गाड़ी द्वारा वंचित/छूटे लोगो को संतृप्त किया जाना है और अच्छादित लाभार्थियों को सुचारू रूप से लाभ मिले साथ ही नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से जागरूक हो, हम सबको अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए संकल्प लेते हुए वर्ष–2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है । कोरोना जैसे महामारी को परस्त कर सकते हुए तो गरीबी को भी मिटा कर विकसित राष्ट्र बना सकते है ।
प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वर्ष 2028 तक राशन मुक्त दिया जाएगा जिससे हमे खाने की नही बल्कि अपने बच्चो के भविष्य संवारने की चिंता करनी है और गरीबी कोई बाधा नहीं होती है सिर्फ सकारात्मक सोच के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, हमे मंजिल अवश्य मिलेगी । प्रधानमंत्री सभी वर्गों के उत्थान के लिए दिन रात कार्य कर रहे है ।
उपस्थित नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई । मंत्री ने बच्चो को खीर खिलाकर अन्न प्रासन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर पोषण किट दिए ।
उन्होंने रसायनिक उर्वरकों नैनो यूरिया/डीएपी के छिड़काव के प्रदर्शन का ड्रोन का रिमोट दबाकर शुरुआत किया । जिससे कि ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया/डीएपी का छिड़काव कम लागत से अधिक उत्पादन के सपने को साकार किया जा रहा है ।
उन्होंने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय,घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया ।
जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मूल्य उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओ व सेवाओं को उन लोगो तक पहुंचाना है जो अब तक वंचित थे या छूट गए थे ।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रामीण नागरिकों को उनके हुनर के हिसाब से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की है । जो उनके परंपरागत हुनर को विकसित कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाएंगे ।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष खागा गीता देवी,उप जिलाधिकारी खागा नन्द प्रकाश मौर्य,पुलिस क्षेत्राधिकारी,जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा सहित जनप्रतिनिधियों सहित नागरीकगण उपस्थित रहे ।
विकास खंड तेलियानी के ग्राम पंचायत साहिली एवं मुचुवापुर में विधायक जय कुमार सिंह जैकी,ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत त्रिलोचनपुर,कूरा में विधायक खागा कृष्णा पासवान,ब्लॉक अमौली के ग्राम पंचायत नोनारा,पांडेयपुर में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, ब्लॉक भिटौरा के ग्राम पंचायत सेनपुर, भदसरी में ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी ,ब्लॉक हसवा के ग्राम पंचायत सेमरा में ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित बनाने की शपथ साथ है । योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
शेष ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में खंड विकास अधिकारी की देखरेख में व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया । कैम्प व वैन के माध्यम से केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया और प्रधानमंत्री जी के स्टैंडी सेल्फी प्वाइंट पर नागरिकों द्वारा सेल्फी भी ली गई ।
संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव “मेरी कहानी मेरी जुबानी ” साझा किया एवं धरती करे पुकार में कृषको ने अपने अपने अनुभव साझा किए और केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया ।
योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया । विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग, कृषि,शिक्षा विभाग,उद्यान विभाग,खाद्य सुरक्षा विभाग,एनआरएलएम विभाग ,बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
