फतेहपुर । जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सी. इंदुमती ने बताया दिव्यांग मेला/मेगा कैम्प में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांगजन एवं वृद्ध लाभार्थियों के चिन्हाकन हेतु जनपद के सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में मूल्यांकन शिविर का आयोजन “एडिप योजनान्तर्गत” एलिम्को कानपुर द्वारा 28 दिसम्बर 2023 को आयोजित होगा । उन्होंने जनपद के वृद्धजनो/दिव्यांगजनो से अपील की हैकि चिन्हांकन शिविर में अधिकाधिक पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाए ।
कार्यक्रम में सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हाकन के साथ-साथ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे-दिव्यांग पेंशन,कृष्ठावस्था पेंशन,कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण,दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, शल्य चिकित्सा,यूडीआईडी , कार्ड पंजीकरण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने, दिव्यांगजनों को निर्वाचन हेतु जागरूक किए जाने सम्बन्धी कार्य सम्पन्न किए जाने हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है ।
नोट – एडिप योजना के अन्तर्गत लगने वाले आवश्यक अभिलेख –
1. आधार कार्ड ।
2. यू०डी०आई०डी० कार्ड ।
3. आय प्रमाण पत्र-जिनकी सभी स्त्रोतों से मासिक आय रूपये 22,500/- प्रतिमाह से कम हो वह राजस्व विभाग,माननीय सांसद (एम०पी०)/माननीय विधायक (एम०एल०ए०) एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं ।
