फतेहपुर । जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओ से अच्छादित करने के लिए 30 दिसम्बर 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड तेलियानी के ग्राम पंचायत- सूपा ,कसेरूवा,ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत रसूलपुर,गौरा कला,ब्लॉक असोथर के ग्राम पंचायत घधौरा, मवईया,ब्लॉक ऐराया के ग्राम पंचायत-मोहम्मदपुर गौती, आरामपुर बसई, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-गोदौरा, तककीपुर, ब्लॉक अमौली के ग्राम जारा, बेहटा खुर्द, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-जगदीशपुर बकेवर,गधर्पी, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत फरीदपुर, गौरी में कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र /प्रदेश सरकार की योजनाओ से जागरूक करने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से संतृप्त भी किया जायेगा । जिसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है जिनकी देखरेख में कार्यक्रम संपन्न होंगे उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले ।
