फतेहपुर । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा की भांति “हर सफर में सड़क सुरक्षा” स्लोगन वाले क्रिएटिव जो कि इस में संलग्न है,इसको सड़क सुरक्षा पखवाड़ें के समापन दिवस पर 31 दिसम्बर 2023 को व्हाट्सएप सहित अन्य सभी सोशल मीडिया एकाउन्ट्स पर स्टेटस के रूप में लगाये जाने के लिये परिवहन विभाग द्वारा जनपद के प्रत्येक जनमानस से अनुरोध किया जाता है ।
31 दिसम्बर, 2023 को उपरोक्तानुसार अपना सोशल मीडिया स्टेट्स अपडेट करते हुये सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली हानि को उत्तरोत्तर कम किये जाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का कष्ट करें ।
