– भाजपा विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का किया शुभारंभ ।
बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खण्ड के हरदासपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक ने सरस्वती पूजन से किया ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया । प्रचार वाहन (एलईडी वैन) के माध्यम से प्रधानमंत्री के विकसित भारत से संबंधित वीडियो क्लिप को जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों ने उत्साह के साथ देखा व सुना । जहाँ छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।
जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी । जिसमे मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क खाद्य सामग्री,घरौनी,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण व समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना शामिल रही ।
इस दौरान जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष भाजपा अरूण शुक्ला ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अतर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सुषमा देवी, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला,पूर्व प्रधान संतोष शुक्ला आदि लोग रहे । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
