बिन्दकी/फतेहपुर । खजुहा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भारत सिंह ने मुखबिर की सटीक सूचना पर लंका रोड खजुहा से एक अभियुक्त को 32 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस के गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
चौकी प्रभारी खजुहा उपनिरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा पुत्र सुखलाल विश्वकर्मा को एक 32 बोर तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भारत सिंह, उपनिरीक्षक भरत लाल,कांस्टेबल बीर सिंह व कांस्टेबल दीपक चौधरी शामिल हैं ।
