– शीत लहर के चलते नगर मे अधिशाषी अधिकारी की देखरेख में जल रहे हैं अलाव
बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर पालिका परिषद मे चेयरमैन पद पर जिस दिन से भाजपा प्रत्याशी राधा साहू पदासीन हुई है । विकास कार्य तेजी से शुरू हुए हैं । उसके एक सप्ताह बाद नगर की साफ सफाई व्यवस्था चेयरमैन के प्रतिनिधि रामकुमार साहू देख रहे हैं ।
अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप विकास कार्यों की गुणवत्ता को स्वयं मौके पर जाकर देखते हैं और ठेकेदारों से साफ-साफ शब्दों में कहा है कि अगर मानक के विपरीत कोई कार्य हुआ तो भुगतान नहीं होगा । पड़ रही ठंड को देखते हुए नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा रोज हर वार्ड में अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है । लोग वर्तमान समय में नगर पालिका परिषद की प्रशंसा कर रहे हैं ।
अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने सफाई कर्मचारियों से साफ शब्दों में कहा है कि कार्यों में हिल वाली नहीं होनी चाहिए में हीला हवाली नहीं होना चाहिए । नगर का विकास पहली प्राथमिकता होगी लोग अब स्वर्गीय पूर्व अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता को याद कर रहे हैं । उनके जमाने में भी साफ सफाई व्यवस्था चौकस रहती थी । उन्हीं के पद चिन्ह में चलते हुए नगर की साफ सफाई व्यवस्था अध्यक्ष राधा साहू के प्रतिनिधि राम कुमार साहू देख रहे हैं ।
अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने कहा है कि नगर पालिका परिषद की सभी योजनाओं का लाभ पात्र नगरवासियों को दिया जाएगा ।
