फतेहपुर । जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओ से अच्छादित करने के लिए 31 दिसम्बर 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड तेलियानी के ग्राम पंचायत- चकेरी, ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत गोबर्धनपुर,कठेरावा,ब्लॉक असोथर के ग्राम पंचायत गढ़ी, परसेठा, ब्लॉक ऐराया के ग्राम पंचायत-जगजीवनपुर,भादर,ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत -एकडला, महावतपुर असहट, ब्लॉक अमौली के ग्राम दरियापुर छेदिया,रामपुर कुर्मी,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत हसनापुर ,खण्डेदेवर में कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र/प्रदेश सरकार की योजनाओ से जागरूक करने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से संतृप्त भी किया जायेगा । जिसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है जिनकी देखरेख में कार्यक्रम संपन्न होंगे उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले ।
