कानपुर । जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे आईईसी गतिविधियों के अंतर्गत सरसौल खंड विकास अधिकारी विनायक सिंह के द्वारा एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर खंड कार्यालय से रवाना किया गया ।
भारत सरकार व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद कानपुर के सरसौल ब्लाक में सोमवार को बीडीओ सरसौल विनायक सिंह ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
सरसौल बीडीओ विनायक सिंह ने बताया कि एलईडी वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर आम जनमानस को शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जाएगा । कार्यक्रम का आयोजन सूचीबद्ध कार्यदायी संस्था इंफोटेक सलूशन नोयडा के द्वारा किया गया ।
इस मौके पर अशोक सचान एडीओ पंचायत,सरिक अशरफ, खुर्सीद अली नोयडा, अमर सिंह समेत कर्मचारी व सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
