फतेहपुर । जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओ से अच्छादित करने के लिए 02 जनवरी 2024 को पूर्वाह्न 10 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड भिटौरा के ग्राम पंचायत असनी,टांडा ब्लॉक ऐराया के ग्राम पंचायत-पुराइन, छीमी, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-महेशपुर मठेठा, सरौली, ब्लॉक अमौली के ग्राम बीघनपुर, सलेमपुर कनेरा, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-नहरामऊ, करनपुर, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत गढ़ी, भीखमपुर, ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत कोटिया, मलवा, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत मनीपुर, गम्हरी में कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र /प्रदेश सरकार की योजनाओ से जागरूक करने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से संतृप्त भी किया जायेगा । इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है ।जिनकी देखरेख में कार्यक्रम संपन्न होंगे । उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले ।
