फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड भिटौरा के ग्राम पंचायत परमीकुतुबपुर,बेती सादात,ब्लॉक असोथर के ग्राम पंचायत अढ़ावल,ललौली,ब्लॉक ऐराया के ग्राम पंचायत-कोरका,अमांव, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-रारी, अहमदगंज तिहार, ब्लॉक अमौली के ग्राम गोविन्दपुर बिलारी, मेढ़ापाटी,ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-सरांय बकेवर,घोरहा,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत रावतपुर, सरांय के ग्राम पंचायत फरीदपुर, गौरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया ।
जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामवासियों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित राष्ट्र /आत्म निर्भर बनाने सम्बन्धी वीडियो क्लिप को देखा और सुना गया ।
ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत रारी,अहमदगंज तिहार में विधायक खागा कृष्णा पासवान,ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत सराय बकेवर, घोरहा में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय,घरौनी,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
शेष ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में खंड विकास अधिकारी की देखरेख में व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया । कैम्प व वैन के माध्यम से केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओ का व्यापक प्रचार – प्रसार किया गया और प्रधानमंत्री के स्टैंडी सेल्फी प्वाइंट पर नागरिकों द्वारा सेल्फी भी ली गई ।
संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानी साझा किया एवं धरती करे पुकार में कृषको ने अपने अपने अनुभव साझा किए और केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया ।
योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया । विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।
इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग ,उद्यान विभाग,खाद्य सुरक्षा विभाग, एनआरएलएम विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
