फतेहपुर । नव वर्ष 2024 के आगाज के पहले ही दिन भोजन जन सेवा समिति ने गरीबोें को नए साल का उपहार दिया । नया साल नया तरीके से मनाया गया तापमान में गिरावट व गलन वाली ठंड को ध्यान में रखते हुए ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आज सोमवार को भोजन जन सेवा समिति के द्वारा सागर कुमार वाल्मीकि द्वारा दक्षिणी गौतम नगर के चयनित एक दर्जन से अधिक व ख़लीलनगर नगर में एक एवं राकेश गुप्ता बहुआ के नेतृत्व में चौबीस लगभग 3 दर्जन से अधिक निराश्रित,दिव्यांग,वृद्ध,महिला, पुरुषों को कंबल का वितरण किया । कंबल पाकर सभी खुश हुए और समिति के पदाधिकारियो को आशीर्वाद प्रदान किया ।
इस अवसर पर कुमार शेखर,मनीष केसरवानी,राकेश गुप्ता,सागर कुमार वाल्मीकि,मदन कुमार,अर्जुन कुमार,रोहित श्रीवास्तव,शैलेश साहू,रामेंद्र सिंह,यतीश रायजादा,राघवेन्द्र गुप्ता,वैभव गुप्ता,विकास गुप्ता,गोकर्ण मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
