अमौली/फतेहपुर । अमौली विकासखंड अंतर्गत आजमपुर गढ़वा में बजरंग बली मंदिर में भक्तों ने हवन पूजा कर विशाल भंडारे का आयोजन करवाया । जहां सुबह से ही क्षेत्रीय व ग्रामीण लोगों ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर पवन पुत्र हनुमान की पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण करने के बाद आनंद प्राप्त किया ।
इस मौके पर समाजसेवी रमेश चन्द्र दिवाकर,अयोध्या फौजी, मो. हसन,बीरेन्द्र मास्टर, मनीष चौधरी समाजसेवी, ज्ञानेंद्र, गोरे, धर्मेश, छोटे रैदास,पुत्तन दिवाकर, राजकुमार, गणेश, मनोज, सहित दिन भर सैकड़ो की संख्या में भक्त गणों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
वही साल्हेपुर मोड़ स्थित ब्रह्मदेव पेट्रोल पंप में सुबह से ही राहगीरों का तांता लगा रहा । जहां ब्रह्मदेव की पूजा करने के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । तत्पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया । जहां सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद चखा ।
