फतेहपुर । आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु घर घर अयोध्या धाम से पूजित अछत वितरण अभियान पक्का तालाब आर एस स्कूल के पास से ढोल नगाढे जय श्री राम के उदघोष से प्रारंभ हुवा जिसकी अगुवाई कर रहे आर एस एस के जिला सह कार्यवाह सोमदेव ने बताया हम लोग जिस प्रकार मन्दिर निर्माण के लिये घर घर समर्पण राशि लेने गए थे उसी प्रकार अब जब राम का भव्य राम मंदिर बन गया है । सभी 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन करने का निमंत्रण देने आए है । जहां राम भक्तों की टोली का राम भक्त भव्य स्वागत कर रहे है । लोगो मे उत्साह है जिसे देखकर लगता है । अब राम राज्य स्वर्णिम युग आने वाला है ।
बजरंग दल के आनन्द तिवारी ने बताया हमारे पूर्वजों के 500 वर्ष के त्याग लाखो राम भक्त के बलिदान के बाद आज राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है । 22 जनवरी सभी राम भक्तों से घरों में दीवाली जलाने वा हर मन्दिर में आरती भव्य सजावट उत्सव मनाने का आहवाहन किया । जिसमें सोमदेव आनन्द तिवारी पुत्तु लाल अभिषेक मोहित अवस्थी सुभष गुप्ता शिवांक त्रिपाठी आशु निक्की अजय आदि रहे ।
