बिन्दकी/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के गोपाल (निर्मित द्विवेदी) को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन ईएसओ का प्रदेश अध्यक्ष नव वर्ष पर नियुक्त किया गया ।
यह नियुक्ति का उद्देश्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं नीति आयोग भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन ईएसओ इंडिया के समस्त संरक्षक मंडल ईएसओ इंडिया के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार संपूर्ण भारत में संगठन के व्यापक विस्तार कार्यक्रम को संचालित करते हुए ईएसओ इंडिया के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल याग्निक एवं राजकुमार चक्रवर्ती के द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्मित द्विवेदी नियुक्त किया गया है ।
वही इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त गोपाल ने कहा कि मैं इस संगठन के माध्यम से हम समाज में एक नई क्रांति लायेंगे हम गरीबों,दलितों,पिछड़ों और सभी जन मानस की आवाज को आगे तक ले जाकर उनकी समस्या के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज बनेंगे । वही अपना काम पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और देशहित,समाजहित ,राष्ट्रहित एवम छात्रहित में कार्यकरते हुए संगठन और समाज को नई बुलंदी पर लेकर जाएंगे ।
वही गोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष के पद में नियुक्त करने के लिए संगठन के संस्थापक एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया ।
