कानपुर । सरसौल विकासखंड के आने वाले ग्राम सैमसी में सैमसी झील व बोट क्लब कार्यक्रम का आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष व महाराजपुर क्षेत्र से विधायक सतीश महाना ने सैमसी स्थित झील का पुनरुद्धार एवं सौन्दर्याकरण कार्य का लोकार्पण किया ।
श्री महाना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व क्षेत्र की जनता से सरसौल ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाने के वादे को पूरा कर रहा हूं । इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री महाना ने बताया कि झील की परिकल्पना की सोच क्षेत्र की जनता व पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग से हुई ।
इस संदर्भ में जिला प्रशासन से वार्ता के पश्चात झील के अस्तिव को पुनः नया स्वरूप देने के लिए ग्राम पंचायत,जिला पंचायत व सरकार से अतिरिक्त बजट का दिला कर जीर्णोद्धार कराया गया है । अब आसपास के जिलों में सैमसी झील पर्यटन स्थल के रूप में समर्पित कर क्षेत्र को ही नहीं जिले को एक सौगात दी है जहां शहर से भी लोग मोतीझील की अपेक्षाकृत सैमसी (भदासा) झील पर पिकनिक मनाने आने को विवश होंगे ।
उन्होंने कहा कि इस झील के कारण बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे ।
श्री महाना ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि इस झील के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए ग्रामीण इसकी देखरेख भी करेंगे ।
उन्होंने पुलिस आयुक्त को स्पष्ठ निर्देश देते हुए कहा कि झील के आसपास शराब पीना वर्जित कर स्थानीय पुलिस को सख्त आदेश दिए जाएं । वही लगभग 2 किलोमीटर की परिधि में बनी झील में चार रंगीन फव्वारे लगाए गए हैं । जो रात के समय रंगीन छटा बिखेरेंगे,इसके अलावा चार फुट बोट भी है । यहां 40 एकड़ फैली झील को पर्यटन स्थल बनाने के लिए सौ सोलर लाइट व लगभग 720 विभिन्न प्रजातियों के रंग बिरंगे पौधे अपनी छटा बिखेरेंगे ।
यहां घूमने आने के लिए भदासा मार्ग व मूंजखेड़ा सैमसी मार्ग को 15 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण किया जाएगा । जिससे यहां आने में लोगों को कोई दिक्कत न हो । लोकार्पण के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना झील में फूट बोट तक गए यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों के साथ मोबाइल से एक सेल्फी भी ली । उनके साथ पुलिस आयुक्त डॉ. आर के स्वर्णकार,जिलाधिकारी विशाख जी व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण व करन महाना भी मौजूद रहे ।
सैमसी झील का पुनरुद्धार लगभग तीन करोड़ रुपये के बजट से जिला पंचायत कानपुर नगर से हुआ है । वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तेज स्वरूप सिंह डीसीपी पूर्वी,ऋषभ वर्मा उपजिलाधिकारी नरवल,विनायक सिंह बीडीओ सरसौल, सत्यम महाराज संत काशी, विनय मिश्रा जिला मंत्री,रमेश कुशवाहा,दीपू ठाकुर,रानू शुक्ला,मनीष विश्वकर्मा,फूल सिंह साहू,राजन तिवारी,मुन्ना अवस्थी,प्रियंका तिवारी व सचिव आदि लोग उपस्थित रहे ।
