– सड़क किनारे झाड़ियों में मिली थी युवती की लाश,चौथा आरोपी फरार
फतेहपुर । थाना क्षेत्र जाफरगंज के अंतर्गत विगत वर्ष के अप्रैल माह में नयापुरवा गांव मजरे तेदुली में सड़क के किनारे बबूल की झाडियों में मिली एक अज्ञात युवती की लाश की घटना जाफरगंज पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए कुल चार हत्या आरोपियों में से तीन लोगों को गिरफ्तार किया ।
एक पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह बताया कि मृतक युवती की पहचान कुमारी शालू पुत्री राम रैदास निवासी टेनी थाना खागा के रूप में हुई थी । आरोपियों की रिस्तेदारी टेनी गाँव मे थी वे शालू पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे और उसके मना करने पर उसकी हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया था ।
आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल शालू के कपड़े,आधार कार्ड, मार्गशीट, चांदी की पायल भी बरामद की गई है । गिरफ्तार अभियुक्तों में दिवेश रैदास उम्र 19 वर्ष पुत्र दिनेश रैदास व उसकी दिवेश की माँ शान्ति देवी उम्र 48 वर्ष निवासीगण सवत थाना खागा व दिवेश का बहनोई रामबाबू रैदास उम्र 24 वर्ष निवासी कस्बा सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार किया गया है । वही चौथा आरोपी दिवेश का पिता दिनेश रैदास मौके से फरार मिला । सभी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
वही गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जाफरगंज सत्य पाल सिंह,उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव,कांस्टेबल विजय सिंह,सर्वेश,मनोज व महिला कांस्टेबल रीती देवी रही ।
