फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड भिटौरा के ग्राम पंचायत असनी,टांडा ब्लॉक ऐराया के ग्राम पंचायत -पुराइन, छीमी, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-महेशपुर मठेठा, सरौली, ब्लॉक अमौली के ग्राम बीघनपुर, सलेमपुर कनेरा, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-नहरामऊ, करनपुर, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत गढ़ी,भीखमपुर,ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत कोटिया,मलवा,ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत मनीपुर,गम्हरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया ।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ,बस्ती,चन्दौली,महोबा एवं बाराबंकी के लाभार्थियों से संवाद किया और उनके जीवन स्तर में हुये सुधार की कहानी उनकी जुबानी में जाना ।
मुख्यमंत्री योगी के सजीव प्रसारण जनपद के ग्राम पंचायतो में जन प्रतिनिधियों के साथ ग्रामवासियों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से देखा व सुना ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी है कि खुशी का रास्ता हमारे गांव के घर से जायेगा जब गरीब,नौजवान,सुरक्षित नारी के चेहरे में मुस्कान होगी तभी विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा ।
उन्होंने कहा कि जब एक सौ चालीस करोड़ भारतवासी एक स्वर में एक नेतृत्व में आगे बढ़ेगा तो दुनिया की कोई ताकत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने से नही रोक सकती हैं इसके लिये मोदी गारन्टी वैन के सामने पंचप्रण का भी संकल्प भी दिलाया जा रहा है । स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहित करके आत्मनिर्भरता की लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं ।
नागरिको अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के करना है । तभी भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में 2047 तक उभर कर आयेगा । जो प्रधानमंत्री जी संकल्प है । विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा जा रहा है । डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के गरीबों को योजनाओं से लाभान्वित कर रही है ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कोई भी गरीब पैसे के अभाव में असमय मृत्यु नही हो सकती क्योंकि आयुष्मान भारत (गोल्डेन कार्ड) से रु० 05 लाख तक मुक्त इलाज किया जा रहा है । धुंए से मुक्ति के लिऐ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है । मोदी की गारन्टी देश के अंदर कोई भूखा नही मर सकता क्योंकि प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुक्त राशन दिया जा रहा है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के जीवन मे व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है । विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से छूटे पात्र लाभार्थियो को योजनाओं से संतृप्त करने के लिए पंजीकरण कराकर जोड़ा जा रहा है ।
ब्लॉक ऐराया के ग्राम पंचायत-पुराइन,छीमी में विधायक खागा कृष्णा पासवान,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत गढ़ी,भीखमपुर में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-महेशपुर मठेठा, सरौली में ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय,घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
शेष ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में खंड विकास अधिकारी की देखरेख में व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया । विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग,बैंक सम्बन्धी,विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
