फतेहपुर । जनपद फतेहपुर के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बंथरा निवासी अजय यादव पुत्र तन्मय उम्र 8 वर्ष से कुछ दूरी पर रोड के किनारे खेल रहा था । तभी तेज रफ्तार से गुजर रही पिकप ने टक्कर मार दी । जिसके फलस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया । वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल किशोर को परिजनों के साथ गंभीर हालत में जहानाबाद कस्बे के प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देख कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया । उपचार के दौरान तन्मय की मृत्यु हो गई मृत्यु सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया । अजय के भाई राजेश पुत्र शिव बाबू ने पिक अप चालक अनूप पुत्र राम प्रताप निवासी ग्राम चिल्ली के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की ।
