फतेहपुर । विकास खण्ड मलवां मे कार्यरत डॉ० सुनील कुमार तिवारी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे नवाचारिक कार्य करते हुए समाज मे चेतना जगा रहे है ।
गांव -गांव जाकर शिक्षा के क्षेत्र मे अलख जगाने के लिए विकास खण्ड मलवा के गांव बनियनखेड़ा,शिवराजपुर,साई,बड़ाखेड़ा,बड़ाहार ,रानीपुर,काकराबाद,पुरानीकटरी, कंसपुर मदोकीपुर कोरसम आदि दर्जन भर स्कूलों के प्रधानाध्यापक इंचार्ज ने बताया कि एकेडमिक रिसोर्स परसन हम सब के स्कूलों मे बारी- बारी से आकर गांव मे जाकर अभिभावकों कों प्रेरित करते है । समुदाय कों जाग्रत करके आठ स्कूलों मे स्मार्ट क्लास स्थापित कराया है । साथ ही साथ दो स्कूलों मे एन जी ओ की मदद से फर्नीचर भी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया है । शिक्षा के प्रति समर्पित डॉ० सुनील कुमार तिवारी द्वारा लिखित किताब अनौपचारिक शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण का विमोचन संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ० आशुतोष दुबे ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के कार्यालय मे करते हुए कहा कि डॉ० सुनील कुमार तिवारी द्वारा शिक्षा विभाग के लिए आंगनवाड़ी के प्रशिक्षण मॉड्यूल,वैदिक गणित शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल,गणित शब्दकोश,चित्रकला विषय पर प्रशिक्षण मॉड्यूल,उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों मे आगामी सत्र से पढ़ाई जाने वाली कक्षा 1,2 की किताबों आनंदमय गणित,सारंगी का कस्टमइजेशन,इसरो के लिए अंतरिक्ष झलक आदि कई किताबों का लेखन कार्य किया है तथा उत्कृष्ट शिक्षक प्रशिक्षक भी है ।
