फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश में पड़ रही भीषण ठंड एवं शीतलहर वृद्धजनों के लिए अत्यन्त कष्टप्रद एवं पीड़ा दायक है । इसलिए ऐसे वृद्ध जनपद में जिनके पास भरण पोषण एवं रहने की व्यवस्था नहीं है । वे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम जमालपुर मवइया विकास खण्ड तेलियानी में रह सकते है जहां पर सभी सुविधाये निःशुल्क है ।
वृद्धाश्रम में निर्धारित मैन्यू के अनुसार चाय,नास्ता,भोजन,दूध एवं फल आदि की व्यवस्था की जाती है । वहीं पहनने के लिए वस्त्र एवं आराम के लिए बिस्तर एवं कम्बल की व्यवस्था भी है । इसलिए जनपद का कोई भी वृद्धजन इस भीषण ठंड में खुले में रहने के लिए विवश नहीं हो । वह तत्काल वृद्धाश्रम के प्रबन्धक श्रीमती नीतू वर्मा एवं सूरज कुमार वरिष्ठ सहायक मोबाइल से सम्पर्क करें ।
