फतेहपुर । आज बुधवार को तहसील सदर के ब्लॉक भिटौरा परिसर में जरूरतमंदों,गरीबों, बेसहारा को शीतलहर/ठंड से राहत देने के मकसद से जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने उनका कुशलक्षेम जानते हुए कम्बल का वितरण किया । उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब परिवारों की मदद करना एक पुनीत कार्य है ।
उन्होंने कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत ठंड से बचाव के लिए आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधितों को दिए । उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर से कहा कि जिन नागरिकों का मतदाता सूची में नाम नही है । जिसका फार्म–6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाए । मतदाता पुनरीक्षण में महिला मतदाता का अनुपात का विशेष ध्यान दिया जाय ।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लॉक भिटौरा परिसर का निरीक्षण किया । जिसके दौरान खंड विकास अधिकारी से कहा कि जो भवन जर्जर/निष्प्रयोज्य हो गए है । उनका नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए ध्वस्तीकरण का कार्य कराया जाय ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी,उपजिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी,नायब तहसीलदार,खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
