फतेहपुर । थरियांव पुलिस ने आज एक शातिर सायकिल चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
थरियांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरइया निवासी शातिर सायकिल चोर अजय लोधी पुत्र इंदल लोधी को गांव के ही नवल लोधी के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त अजय लोधी की निशानदेही पर चोरी की पांच साइकिले बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर फतेहपुर न्यायालय में पेश किया गया है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मी कांत शर्मा,कांस्टेबल अभिजीत कुमार व कांस्टेबल माधवेन्द्र कुमार शामिल हैं ।
