फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड हथगाम के ग्राम पंचायत-राजापुर कस्बा, इरादतपुर चतुर्भुजपुर,ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-कुल्ली,सूदनपुर ,ब्लॉक अमौली के ग्राम दामोदरपुर, पनेरूवा, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-सरांय लंगर,मथुरापुर,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत जोनिहा, बिलौना, ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत आशापुर, अभयपुर, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत चुरियानी, साखा, ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत फर्सी,चौहट्टा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया ।
जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने संबंधी वीडियो क्लिप को देखा और सुना गया ।
ब्लाक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-सूदनपुर में विधायक खागा कृष्णा पासवान, ब्लॉक मलवा के ग्रामपंचायत आशापुर,अभयपुर में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,ब्लॉक हथगाम के ग्राम पंचायत राजापुर कस्बा,इरादतपुर चतुर्भुजपुर में पूर्व राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह,ब्लॉक अमौली के ग्राम पंचायत दामोदरपुर,पनेरूवा में पूर्व विधायक विक्रम सिंह, ब्लॉक भिटौरा के ग्राम पंचायत फरसी, चौहट्टा में ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत जोनिहा,बिलौना में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत सांखा,चुरियानी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया और देश को विकसित राष्ट्र/ आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बच्चो को अन्नप्रासन कराया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय,घरौनी,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
शेष ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में खंड विकास अधिकारी की देखरेख में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया । विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
