फतेहपुर । व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई । उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि व्यापारियों द्वारा बताई गई शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संवेदनशीलता के साथ करे । सरकार की मंशानुरूप प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डालर करने के लिए व्यापारियों के सकारात्मक सहयोग की अति आवश्यक है ।
उन्होनें डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर को निर्देशित किया कि व्यापारियों को कर/जीएसटी जमा करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हैं । व्यापारियों के साथ कार्यशाला आयोजित कर/जीएसटी के बारे में जानकारी देकर सशक्त किया जाय । क्योंकि जानकारी के अभाव में काफी चीजे छूट जाती है और जो समस्याएं आती है । जिसका भी निस्तारण किया जाय और जिन व्यापारियों का रु० 40 लाख से ऊपर का टर्न ओवर है और जीएसटी पंजीकरण शेष है । जिसका जल्द से जल्द पंजीकरण करा लिया जाय और रिपोर्ट से भी अवगत कराए ।
जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक @dmfatehpur सी. इंदुमती ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। @myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @CommissionerPrg @InfoDeptUP pic.twitter.com/4L676g8KFk
— जिला सूचना विभाग फतेहपुर (@informationftp) January 5, 2024
उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर से कहा कि सेंट्रल जीएसटी अधीक्षक से वार्ता कर जनपद में उपस्थित रहने का रोस्टर जारी करे । सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी खाद्य सुरक्षा संबंधी कार्यवाही की गई है कि सूची सार्वजनिक करे । इसके लिए नोटिस बोर्ड व व्यापारियों के व्हाट्स एप पर भेजे ।
उन्होंने उपजिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी आपस में समन्वय बनाकर जो व्यापारियों के वाहनों का चालान/प्रवर्तन का कार्य नियमानुसार किया जाय । जो भी समस्या है उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाय । जलापूर्ति की सेम्पलिंग लैब को भेजी जाय । अगली बैठक में ए0आर0टी0ओ0,मंडी सचिव को भी बुलाया जाय ।
उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण को निर्देश दिये कि व्यापारियों द्वारा बताया गया कि बाईपास का पुल टूटा है, जिसका निरीक्षण कर यथास्थिति से अवगत कराएं ।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर,सहायक आयुक्त वाणिज्य कर,उपायुक्त उद्योग, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय, पुलिस क्षेत्राधिकारी,सीएफओ अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे ।
