फतेहपुर । जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई । उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समय से संबंधित विभाग करे । आवेदन डिफाल्टर श्रेणी में नहीं आने पाए । प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्राप्त आवेदनों को उद्योग लगाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाय । साथ ही पूर्व में जो आवेदन प्राप्त हुए थे और जो अस्वीकृत कर दिए गए है । आवेदनों का कारण स्पष्ट की रिपोर्ट समिति मेरे समक्ष प्रस्तुत करें । साथ ही आवेदनकर्ता को जिन प्रपत्रों की आवश्यकता हो बैंकर्स एक ही बार में बता दे जो आवेदन लंबित है उनका क्या समय निर्धारित है और किस कारण से लंबित है जिसकी रिपोर्ट से अवगत कराए ।
व्यापार बन्धु की बैठक में @dmfatehpur सी.इंदुमती ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही कर निस्तारण हेतु निर्देश दिए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @myogiadityanath @UPGovt @CommissionerPrg @InfoDeptUP pic.twitter.com/u3aiWwj8FT
— जिला सूचना विभाग फतेहपुर (@informationftp) January 5, 2024
उन्होंने कहा कि योजनाओ में बैंकर्स द्वारा आवेदको के ऋण स्वीकृत हो गए है और वितरण हेतु अवशेष है । जल्द से जल्द वितरण कर रिपोर्ट से अवगत कराए । उद्यमियों द्वारा उठाई गई शिकायतो का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग के साथ नियमानुसार हल कराए ।
उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को निर्देशित किया कि उद्यमियों के साथ प्रदूषण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन कराए । जिससे उद्यमियों के प्रदूषण से संबंधित समस्याओं का निस्तारण शासन द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार हो सके ।
उन्होंने कहाकि औद्योगिक इकाइयों में श्रमिको के लिए स्वयं सहायता समूहो से कैंटीन का संचालन कराया जाय । जिसके लिए उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त स्वतः रोजगार से समन्वय बनाकर जिन औद्योगिक इकाइयों में कैंटीन का संचालन करना है । जिसका स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराए । औद्योगिक इकाइयों के श्रमिको के लिए डिस्पेंसरी का संचालन कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं यूपीसीडा के पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करे ।
औद्योगिक इकाइयो मलवा के लिए एक फायर स्टेशन बनाने के लिए यूपीसीडा एवं मुख्य अग्नि शमन अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर स्टेशन के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करे । उन्होंने कहा जनपद में उद्योग लगाने के लिए जो एमओयू हस्ताक्षर किए गए है । उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में समस्या आ रही है जिसके लिए अलग से बैठक कराने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए । उद्यमियों की जीएसटी वापसी की जो समस्या है । जिसको सहायक आयुक्त वाणिज्य कर एवं संबंधित विभाग से कार्यवाही पूरी कर जीएसटी वापसी का कार्य किया जाय ।
उन्होंने उद्यमियों से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को गोद लेने के लिए अपील की । उन्होंने कहा कि क्षय रोगियों को गोद लेते हुए उपचाराधीन रोगियों को पोषण किट उपलब्ध कराए । ताकि क्षय रोगियों की विशेष देख भाल की जा सके जिससे कि पूर्णतया रोगमुक्त होकर अपना बेहतर कर सके और जनपद टीबी मुक्त हो सके ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, बिन्दकी अनिल यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह,उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह,सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता पी डब्ल्यूडी, विद्युत, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, एनएचआई, जिला सूचना अधिकारी,उद्यमी सतेन्द्र सिंह अध्यक्ष लघुउद्योग भारती,अध्यक्ष व्यापार मंडल,कुंवर मदन गांधी संयोजक आई0आई0ए0,प्रदेश उपाध्यक्ष उप्र रईस मिलर्स एसोसिएशन गोविन्द बाबू टाटा,उद्यमी मनोज गांधी सहित अधिकारीगण एवं उद्यमी बन्धु उपस्थित रहे ।
