बिन्दकी/फतेहपुर : नारी मिशन शक्ति अभियान के तहत चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बिंदकी में एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बच्चियों को आत्मरक्षा, सुरक्षा व बचाव तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया । इस मौके पर समाज सेविका रचना हुसैन के साथ अन्य कई नारी शक्ति को” शक्ति योद्धा” के रूप में सम्मानित किया गया ।

चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बिंदकी में नारी मिशन शक्ति के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में बिंदकी कोतवाली के उप निरीक्षक अकील अहमद व मान सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मरक्षा सुरक्षा व बचाव तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया । इस मौके पर बिंदकी नगर की प्रमुख समाज सेविका रचना हुसैन सहित कई महिलाओं वह बच्चियों को शक्ति योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया । इस मौके पर चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की निदेशक प्राची श्रीवास्तव, प्रबंधक संजय श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं वह छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे ।
