– चश्मदीद बनी 10 वर्षीय अंशी ने घटना का बताया आंखो देखा हाल
बिन्दकी/फतेहपुर । औंग थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में रविवार को भोर पहर एक महिला अपने दो बच्चों को गुड़ में जहर खिलाकर खुद फांसी के फंदे से झूल गई । जहाँ मासूम बेटे व मां की मृत्यु की सूचना पर क्षेत्र में हाहाकार मच गया । हृदय विदारक इस घटना की जानकारी पर आसपास के गांव के सैकडो लोगो की भीड़ थाना परिसर में लग गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बलवंत पुत्र हरीलाल की 38 वर्षीय पत्नी सरला देवी ने मवेशी बांधने की बात को लेकर सास पचीना देवी से झगड़ा हो गया था। जिससे आहत होकर सरला ने अपने बड़े बेटे अंश 12 वर्षीय की पिटाई कर दी, साथ ही सास से काफी बहसबाज़ी भी हुई थी । जिस घटना से परेशान होकर रात में सरला देवी ने गुड़ में जहर मिलाकर अपने पुत्र आदर्श व पुत्री अंशी 8वर्ष को खिला दिया । लेक़िन स्वाद खराब लगने पर अंशी ने उसे उसे उगल दिया । उसके बाद खुद भोर पहर सरला ने रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । दोनों बच्चों की हालत बिगड़ी तो परिवारजनों ने आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया जहाँ ले जाते समय रास्ते मे पुत्र आदर्श की मौत हो गयी । मृतक सरला देवी का पति विनोद पाल पुत्र भूरा जहानाबाद के गांव पनेरुवा में 15 दिनों से मकान पुताई का काम कर रहा है । जो घटना की सूचना पाते ही सुबह अपने घर पहुंचा ।
पति ने ही ससुराल त्रिलोकपुर थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर में सूचना दी तो मृतका के पिता हरीलाल व भाई बलवंत तथा गांव के करीब एक सैकड़ा लोग घटना स्थल पर पहुंच गए । जहाँ पहुँच कर मृतका के भाई बलवंत ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर पति व सास के विरुद्ध प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है । तहरीर में खुलासा किया गया है कि सन 2008 में विवाह के पश्चात से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था । पहले समझौता थाने में हुआ था और फिर उसे प्रताड़ित किया गया । जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली । भाई बलवंत ने पति,सास,चचिया ससुर, जेठ सुरेश,पारिवारिक देवर पत्तर पाल के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं ।
इस पर थाना प्रभारी औंग विद्या देवी का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है मौके पर मामले की संवेदनसील देखते हुए पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से भीड़ को अलग किया ।
