कानपुर । विकास खंड सरसौल के ग्राम सेमरझाल में ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय प० दीनदयाल उपाध्याप पशु अरोग्य मेला काआयोजन का किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान तेज नारायण सविता ने फीता काट कर किया गया । कार्यक्रम के अन्तर्गत एक पशुपालक गोष्ठी,पशु चिकित्सा,वधियाकरण,टीकाकरण,सामूहिक दवापान, कृषिम गर्भामान एवं बीमा का कार्य कर कुल 272 पशुपालको को निशुल्क लाभान्वित किया गया ।
जिसमें पशु चिकित्साधिकारी नर्वल डॉ. कुलदीप सिंह ने गांव में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया । डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों को निशुल्क मिनरल मिक्चर कृमिनाशक दवाएं व अन्य दवाओं का वितरण कर लाभान्वित किया गया ।
उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि शासन की ओर से पशुओं के उपचार के लिए मौके पर पहुंचने के लिए स्वास्थ्य टीम के लिए एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की हैं । मौसम के अनुरूप होने वाली पशुओं की बीमारियों को लेकर तुरंत नजदीकी पशु अस्पताल सूचित करें । जिससे समय रहते पालतू पशुओं का उपचार किया जा सकें । सर्दी के मौसम में पशुओं को सर्द हवाओं से सुरक्षित रखें । गाय तथा भैंस को इस मौसम में बुखार आदि आए तो पशु विभाग की टीम से सम्पर्क कर उसका उपचार कराए । पशु खाना छोड़े तो इस समस्याओं को तुरंत डॉक्टर को बताये । पशुओं का शासन के द्वारा बीमा योजना का भी लाभ लिया जा सकता हैं ।
उक्त शिविर में ग्रामीणों ने अपने पालतू पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा दवाओं का वितरण किया गया । इस मौके पर संजय कुमार त्रिपाठी,डॉ. दिनेश सिहं पशु चिकित्साधिकारी सरसौल, सुरेन्द्र सिंह,वेटारेनरी फार्मासिस्ट, रुचि सकसेना व समस्त ब्लाक स्तरीय व समस्त ब्लाक स्तरीय पशुधन प्रसार अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।
