फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड हथगाम के ग्राम पंचायत-सलेमपुर,नहवइया ,ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत,अढोली,किशनपुर, ब्लॉक अमौली के ग्राम मवई,परसेठा,ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-चिल्ली, जाफरपुर सिठर्रा,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत मण्डराव,अमेना,ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत अलीपुर, जलाला, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत दूलापुर, समदाबाद,ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत सरांय उदई, कोडरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया ।
जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन को सुना और आत्मसात किया । प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी कहानी,उनकी जुबानी से सुना ।
सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार,साध्वी निरंजन ज्योति ने विकास खण्ड अमौली के ग्राम पंचायत-मवई, परसेठा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया ।
मंत्री ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाभार्थियो संवाद भी कर रहे हैं ।
छूटे लाभार्थियो के अंदर भी उत्सुकता हो रही कि हमें भी योजना का लाभ मिलेगा । इसमें सर्वाधिक आवास के लोग हैं । किसान सम्मन निधि के लोग आयुष्मान कार्ड के हैं । प्रधानमंत्री की बहुत दूरगामी सोच है । विकसित भारत यात्रा में 381 लाभार्थियो का पंजीकरण अधिकारियों द्वारा कराया गया है । पंजाब के किसान धान की पोवाल जो जलते थे । उसको कैसे खेत में मिलाकर के खाद के रूप में परिवर्तन किया जा सकता है और एक लाभार्थी का जो प्रजापति समाज का गोरखपुर से जिसने अपने स्वयं की सरकारी सर्विस को छोड़कर श्रम रोजगार देने वाला बन गया है । प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की स्वयं सहायता समूह की दीदी से संवाद किया इस तरह से माननीय प्रधानमंत्री जी संवाद करके एक तरफ से हौसला बढ़ते है सुनने वाले के भी हौसले बढ़ते है । किसी भी लाभार्थी से भी प्रधानमंत्री जी बात कर सकते हैं ।
प्रधानमंत्री के स्टैंडी सेल्फी प्वाइंट पर मंत्री ने सेल्फी भी ली उन्होंने उपस्थित नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई । मंत्री ने बच्चो को खीर खिलाकर अन्न प्रासन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर पोषण किट दिए ।
उन्होंने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय,घरौनी,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया ।
ब्लॉक भिटौरा के ग्राम पंचायत सराय उदई में अध्यक्ष जिला पंचायत अभय प्रताप सिंह,ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत अलीपुर में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल एवं ग्राम पंचायत जलाला में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत अमेना में विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत चिल्ली, जाफरपुर में पूर्व विधायक करन सिंह पटेल,ब्लॉक भिटौरा के ग्राम पंचायत कोडारपुर में पूर्व विधायक विक्रम सिंह,ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत दूलापुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान “ज्ञानू”, ग्राम पंचायत समदाबाद रंजना उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित बनाने की शपथ साथ है । योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
शेष ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में खंड विकास अधिकारी की देखरेख में व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया । कैम्प व वैन के माध्यम से केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया और प्रधानमंत्री के स्टैंडी सेल्फी प्वाइंट पर नागरिकों द्वारा सेल्फी भी ली गई ।
संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानी साझा किया एवं धरती करे पुकार में कृषको ने अपने अपने अनुभव साझा किए और केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया ।
योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया । विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।
इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग,उद्यान विभाग,खाद्य सुरक्षा विभाग,एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
