जहानाबाद/फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी साइबर क्राइम के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत कस्बे के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहित ज्ञान दीप विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित महिला,पुरुष, छात्र , किसान व व्यापारियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने व उनकी गाढ़ी कमाई को बचाने के लक्ष्य के तहत वृहद रूप से ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में प्रख्यात साइबर एक्सपर्ट डॉक्टर रक्षित टंडन द्वारा ऑनलाइन जूम एप / फेसबुक के माध्यम से जुड़कर लगाए गए । प्रोजेक्टर व टीवी स्क्रीन के माध्यम से सभी को एक साथ साइबर अपराध से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गये ।
एक्सपर्ट द्वारा के बताया गया कि कभी भी किसी के साथ अपने खातों की डिटेल शेयर ना करें अंजान लिंक को कभी ना खोलें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद सावधानीपूर्वक करें । साथ ही अपने डिजिटल दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रखें । जागरूकता कार्यक्रम के तहत में साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्धित जानकारी दी गयी और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया ।
जिससे मित्र,रिश्तेदार,पड़ोसी आदि भी जागरूक हो सके तथा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध से उन्हे भी बचाया जा सके ।
साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जहानाबाद में थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी व कस्बा प्रभारी प्रशांत कटियार, उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा सहित पुलिस टीम द्वारा अधिक से अधिक लोगों को एक साथ जागरूक करने का प्रयास किया गया है । जिससे साइबर अपराध के शिकार होने से बच सके । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की गई । भविष्य में किसी भी प्रकार की साइबर क्राइम से सम्बन्धित शिकायत को दर्ज कराने हेतु नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल फ्री नं0 1930 या 112 डायल करे या अपने बैंक को घटना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये नजदीकी थाने की साइबर सेल या जनपदीय साइबर क्राइम पुलिस थाना में सम्पर्क करे ।
इस मौके पर विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इन्द्र पाल उत्तम,संचालक विवेक उत्तम व ज्ञान दीप इण्टर कालेज प्रबंधक जय करन गुप्ता, आदित्य गुप्ता, प्रधानाचार्य सुभाष गुप्ता, महेश चौरसिया, गीता गुप्ता, सर्वश सोनकर, राजेश बाजपेई सहित अन्य क्षेत्रीय नागरिकगण मौजूद रहे ।
