कानपुर । भारतीय सेना की 137 सीईटीएफ टीए बटालियन 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने परमट घाट कानपुर नगर में गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद जितेन बाजपेयी,वोमेन इम्पोवर मेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक डॉ० प्रतिभा मिश्रा,गुलाम नवी नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक और वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के परियोजना सहायक पवन कटिहार एवं वोमेन इम्पोवरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे ।
गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद एस और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार ओझा के दिशा निर्देश पर विगत 5 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधारोपण ,घाटों की गश्त,जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है ।
इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार समरजीत सिंह ने इस अभियान में सम्मिलित सभी लोगो को बताया कि गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए हमें प्लास्टिक की थैलियां,बोतल या अन्य सामग्री नदियों में या उनके किनारे नहीं फेंकना चाहिए । इससे कचरा उड़कर नदियों में चला जाता है । नदियों को साफ रखना चाहिए ।
नदियों में सिर्फ मिट्टी की ही मूर्तियां विसर्जित करनी चाहिए । साथ ही यह भी बताया कि जब हम सभी नागरिक यह सोच बना लेंगे कि हमें गंगा के तट पर किसी तरह का कोई भी प्रदूषण नहीं फैलाना है तथा गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने इस अभियान में सम्मिलित सभी लोगो को पौधे वितरित किए ।
