फतेहपुर । जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओ से अच्छादित करने के लिए 12 जनवरी 2024 को पूर्वाह्न 10 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड हथगाम के ग्राम पंचायत हरीरामपुर कैथोला,मनमोहनपुर,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत बेहटा ,धानेमाऊ, ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत कंसपुर गुगौली,मादोकीपुर, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत रसूलपुर, महाना,ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत रतनपुर,बहेरी,ब्लॉक अमौली के ग्राम पंचायत मानेपुर,सरहन खुर्द,ब्लॉक भिटौरा के ग्राम पंचायत बरई खुर्द,उमरी में कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र/प्रदेश सरकार की योजनाओ से जागरूक करने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से संतृप्त भी किया जायेगा । इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है । जिनकी देख रेख में कार्यक्रम संपन्न होंगे । उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले ।
